संगठन संरचना

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की प्रशासनिक संरचना के अंतर्गत माननीय मंत्री एवं राज्य मंत्री के निर्देशन में विभागीय एवं प्रशासनिक कार्यों का संपादन किया जाता है।

मंत्रालय/सचिवालय:-

मंत्रालय स्तर पर प्रमुख सचिव/सचिव पद का पद है। यहां राज्य शासन के समस्त प्रशासनिक विभागों के विकास कार्यक्रमों/योजनाओं की समीक्षा की जाती हैं, जो अनुसूचित क्षेत्र एवं उपयोजना क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यो की व्यवस्था एवं अनुश्रवण से संबंधित होती है।

प्रमुख सचिव/सचिव के अधिनस्थ विभागीय कार्यों के संपादन के लिये संयुक्त सचिव, अवर सचिव, उपसचिव, वित्तीय सलाहकार तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी कर्तव्यरत हैं।

विभागाध्यक्ष:-

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग का गठन संयुक्त रूप से किया गया है, जिसमें आयुक्त के रूप में विभगाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यालय स्तर पर आयुक्त के अधीनस्थ संचालक, अपर संचालक, उप-आयुक्त, सहायक आयुक्त कार्यरत हैं।

जिला स्तर:-

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष, प्रशासनिक कार्य एवं विकास कार्यक्रमों/योजनाओं को विभागीय सहायक आयुक्त के माध्यम से जिलों में एवं परियोजना स्तर पर परियोजना अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कार्य संपादित किये जाते हैं।

जिला स्तरीय कार्यालय:-

प्रदेश के 85 विकासखंड आदिवासी विकासखंड घोषित है इन विकासखंडा में 85 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं 85 विकासखंड शिक्षा अधिकारी पदस्थ हैं।

प्रदेश के 18 जिलों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये सहायक आयुक्त पदस्थ है। परियोजना स्तर पर एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना हेतु 19 पद परियोजना प्रशासक के स्वीकृत है।

सूचना पट्ट