उपयोजना क्षेत्र

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास तथा आयोजना के लिये एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, माड़ा पाकेट एवं लघु अंचलों का गठन किया गया है। राज्य में 19 एकीकृत आदिवासी विकास परियोजनाऐं, 9 माडा पाकेट तथा 2 लघु अंचल वर्तमान में संचालित है। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजनाओं में सहायक परियोजना अधिकारी विभागीय दायित्वों के निर्वहन के लिये पदस्थ हैं। उपयोजना क्षेत्र की सबसे छोटी प्रशासनिक इकाई विकासखंड हैं।

प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र निम्नानुसार हैं:-

क्रमांक जिला परियोजना माडा लघु अंचल
1 बस्तर जगदलपुर    
2 कोण्डागांव कोण्डागांव    
3 नारायणपुर नारायणपुर    
4 कांकेर भानुप्रतापपुर    
5 सुकमा कोन्टा    
6 दन्तेवाड़ा दन्तेवाड़ा    
7 बीजापुर बीजापुर    
8 गरियाबन्द गरियाबन्द    
9 बालोदाबाजार   बालोदाबाजार धुरीबंधा
10 धमतरी नगरी गंगरेल  
11 महासमुंद   महासमुंद-1  
12     महासमुंद-2  
13 बालोद डोण्डीलोहारा    
14 राजनांदगांव राजनांदगांव नचनियां बछेराभाटा
15 कवर्धा   कवर्धा  
16 सरगुजा अंबिकापुर    
17 सूरजपुर सूरजपुर    
18 बलरामपुर रामानुजगंज पाल    
19 कोरिया बैकुण्ठपुर    
20 कोरबा कोरबा    
21 बिलासपुर गौरेला    
22 जांजगीर-चांपा   रूगजा  
23 रायगढ़ धरमजयगढ़ गोपालपुर  
24     सारंगढ़  
25 जशपुर जशपुरनगर    

सूचना पट्ट